ड्रोन टेक्नोलॉजी विभाग को मिली लैब की सौगात

ड्रोन टेक्नोलॉजी विभाग को मिली नई लैब, छात्रों में उत्साह

Share This Article

लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में ड्रोन टेक्नोलॉजी विभाग की लैब (प्रयोगशाला) का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यक्षेत्र लखनऊ के संयुक्त निदेशक विजय पाल सिंह ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवेश एवं फीस नियमन समिति के सचिव एस.के. सिंह और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक लखनऊ के प्रधानाचार्य संजीव सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के प्रधानाचार्य एस.एन. सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने नई लैब का निरीक्षण किया और छात्रों से उपकरणों के बारे में चर्चा की।

ड्रोन टेक्नोलॉजी विभाग के प्रभारी और मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने नई लैब की उपयोगिता और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, व्याख्याता डॉ. बृजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजन में व्याख्याता राजीव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में संस्था के प्रधानाचार्य एस.एन. सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में इस समय कुल 15 पाठ्यक्रम संचालित हैं और हाल के वर्षों में कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। डिप्लोमा इन ड्रोन टेक्नोलॉजी भी इन्हीं में से एक है। लंबे इंतजार के बाद इस विभाग को प्रयोगशाला मिलने से छात्रों में उत्साह का माहौल है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This