उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बर्फीली हवाओं से परेशानी, राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

Share This Article

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक ठंड का असर देखा गया। सर्दी के इस कहर में जहां रात का तापमान गिरकर सीजन की सबसे सर्द रात तक पहुंच गया, वहीं दिन में भी घने कोहरे और पछुआ हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है। मकर संक्रांति के बाद मौसम के पारे ने करवट बदली है, पूरा उत्तर भारत फिर से कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में आ गया है। आज सुबह करीब करीब पूरा यूपी कोहरे की चादर से ढंका भी दिखाई दिया। राजधानी लखनऊ में भी आज सुबह कोहरा का सितम दिख रहा है, यूपी में कई जिलो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि वहीं बात करें गाजियाबाद की तो वहां भी कोहरा आज सुबह से ही दिख रहा है। मुरादाबाद भी कोहरे की चादर में आज सुबह ढंका ढंका नजर आया, आगरा और अयोध्या में भी आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला और विजिबिलिटी कुछ ही मीटर की रही।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, सर्दी से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानों में मौसम में बदलाव होगा। हालांकि, घना कोहरा अगले तीन दिन तक परेशानी का कारण बनेगा, लेकिन बर्फीली हवाओं के रुकने से सर्दी में थोड़ी राहत मिल सकती है। धूप देर से निकलेगी और गुरुवार की तरह बेअसर हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। पहाड़ों पर पहुंच चुके पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानों के मौसम में आज से तेजी से बदलाव होने की उम्मीद है। बर्फीली हवाओं के रुकने से सर्द दिन की स्थितियों में आज से राहत मिल सकती है, लेकिन बेहद घना कोहरा अगले तीन दिन तक परेशान करता रहेगा।

उत्तर प्रदेश

मौसम में आगामी बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में यूपी में रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जो 10-11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकते हैं। इसके साथ ही, 18-19 जनवरी को राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, बसंत पंचमी पर भी यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 26 जनवरी के आसपास फिर से कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं के साथ सर्दी का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खेलों को बढ़ावा देने का आह्वान: विश्वविद्यालय अपनाएं एक खेल, निखरेगी युवा प्रतिभा

प्रदेश में सबसे सर्द रात – हरदोई, मौसम की स्थिति: आने वाले दिन

ठंडी हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी का असर बढ़ा दिया। हरदोई में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा बरेली में दिन में भी सर्दी रही और अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायबरेली के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, जबकि कानपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मेरठ में दिन और रात का तापमान क्रमशः 16 और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक के मौसम को देखते हुए, यूपी में आगामी दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन कोहरा और ठंड की स्थिति अगले कुछ दिन और बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त: पट्टा आवंटन में रिश्वत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This