बरेली में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हड़कंप, खलीलपुर रोड पर 30 मकानों पर लगे लाल निशान

Share This Article

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित खलीलपुर रोड पर नगर निगम की कार्रवाई से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। नगर निगम की टीम ने बिना पूर्व सूचना के अभियान चलाते हुए पहले चरण में करीब 30 घरों की दीवारों पर लाल निशान लगा दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

नगर निगम का कहना है कि खलीलपुर रोड पर 16 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत आगे चलकर लगभग 300 घरों पर कार्रवाई हो सकती है। निगम की टीम ने फिलहाल 25 से 30 मकानों को चिन्हित किया है और आने वाले दिनों में अन्य मकानों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क हमेशा से ही 12 से 16 फीट चौड़ी रही है और इसे इतनी चौड़ी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोगों का आरोप है कि जिस जमीन को अब अतिक्रमण बताया जा रहा है, वहां पहले खुद नगर निगम ने नाला बनवाया था। अब उसी जमीन को आधार बनाकर घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बस्ती आज़ादी से पहले की है और कई पीढ़ियों से लोग यहां रह रहे हैं। लोगों के पास अपने मकानों के वैध दस्तावेज, बिजली-पानी के कनेक्शन और टैक्स की रसीदें भी मौजूद हैं। ऐसे में अचानक लाल निशान लगाए जाने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बेघर होने का डर सता रहा है।

इस मामले में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि नगर निगम की जमीन को चिन्हित किया गया है और सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 25–30 मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This