National Youth Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेताओं ने स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

National Youth Day

Share This Article

National Youth Day: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभर में महान चिंतक, आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

National Youth Day

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देती हूं, जिसे नेशनल यूथ डे (National Youth Day) के तौर पर मनाया जाता है। वे हमेशा दूर की सोचने वाले और आध्यात्मिक आइकॉन थे, उन्होंने सिखाया कि अंदरूनी ताकत और इंसानियत की सेवा ही एक मतलब भरे जीवन की नींव है। उन्होंने भारत की हमेशा रहने वाली समझदारी को दुनिया तक पहुंचाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन व अध्यात्म से देश के युवाओं को जोड़ने और इसकी व्याप्ति विश्व मंचों तक पहुँचाने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज सेवा के भी आदर्श स्थापित किए। लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।’

Natioanl Youth Day

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि ‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं’ भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वामी जी के विचारों ने यह सिद्ध किया कि हिंदू धर्म मानवता के समग्र उत्कर्ष एवं कल्याण का सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आइए, ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर उनके विचारों को जीवन में धारण कर राष्ट्र सेवा और समाज-उत्थान के संकल्प को और दृढ़ करें।

यह भी पढ़े – सीएम योगी ने दो दिवसीय AI एआई इम्पैक्ट समिट का किया उद्घाटन, यूपी में अब कर्फ्यू, दंगा नहीं, सब जगह चंगा: सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This