11 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, देश के बड़े कलाकार देंगे प्रस्तुति

गोरखपुर

Share This Article

गोरखपुर में 11 से 13 जनवरी 2026 तक चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाला गोरखपुर महोत्सव इस बार भी सांस्कृतिक, कलात्मक और संगीत प्रेमियों के लिए रंगीन और यादगार अनुभव लेकर आएगा। बुधवार को महोत्सव से जुड़े सभी कार्यक्रमों की समय सहित तिथिवार जानकारी जारी कर दी गई है। इस महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे, जबकि समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। पहले दिन आईटीएम और बीआईटी गीडा के छात्रों द्वारा ‘हैकाथॉन’ का आयोजन किया जाएगा, जो महोत्सव के तीनों दिन लगातार जारी रहेगा। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से ज्ञानवर्धक गोष्ठियों का आयोजन होगा।

स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों को मंच देने के लिए ‘सबरंग’ और ‘लोकरंग’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें लखनऊ की श्रृष्टि सिंह परिहार, मुंबई की रमिंदर खुराना (ओडिसी नृत्य) और गोरखपुर की ऋतु सर्राफ, राम दरश शर्मा व बृज किशोर त्रिपाठी जैसी प्रतिभाएं शामिल होंगी। गायक वरुण जैन और कनिष्ठा पुरी अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव के मंच को सजाएंगे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में शामिल होंगे

12 जनवरी: भोजपुरी संगीत और फैशन का धमाका

दूसरे दिन वनटांगिया फैशन शो का आयोजन सुगम सिंह शेखावत और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सुरभी सिंह, मानसी, अनन्या सहित अन्य कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। शाम का कार्यक्रम विशेष रूप से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए रखा गया है।

भोजपुरी नाइट में इस बार स्टार पवन सिंह उपस्थित रहेंगे। अपने हिट गानों और दमदार आवाज के लिए मशहूर पवन सिंह मंच पर भोजपुरी तड़का लगाएंगे और महोत्सव में जोश और मनोरंजन का माहौल बनाएंगे।

13 जनवरी: बॉलीवुड नाइट और भजन संध्या

महोत्सव के तीसरे दिन यानी 13 जनवरी को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुपरस्टार बादशाह अपनी हिट रैप और पार्टी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

समापन समारोह में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हाल ही में भाजपा विधायक बनीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपने सुरों से महोत्सव को यादगार बनाएंगी। मैथिली ठाकुर भजन और संस्कार गीतों की प्रस्तुति देंगी, जिनके मधुर सुर महोत्सव का समापन भव्य तरीके से करेंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुछ देर के लिए भजन संध्या का आनंद लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This