PM मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार से किया गया सम्मानित, पीएम मोदी ने जताया आभार

PM

Share This Article

PM नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 16–17 दिसंबर को अदीस अबाबा स्थित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत–इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में PM मोदी के असाधारण योगदान और उनके दूरदर्शी वैश्विक नेतृत्व के लिए प्रदान किया।

यह सम्मान दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है। भारत और इथियोपिया के बीच बढ़ते राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को यह एक नई दिशा देता है।

PM

 

PM मोदी ने कहा -पुरस्कार स्वीकार करना अत्यंत गौरव की बात है

सम्मान ग्रहण करने के बाद PM मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने इसे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हुए इथियोपिया की सरकार, प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

PM मोदी ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह उन 1.4 अरब भारतीयों और उन सभी लोगों का सम्मान है, जिन्होंने समय के साथ भारत–इथियोपिया संबंधों को पोषित और मजबूत किया है।

PM

PM मोदी ने की इथियोपिया के प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना

अपने संबोधन में PM मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी पहलों को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान और शिक्षा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं और यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि भारतीय शिक्षक एक सदी से अधिक समय से इथियोपिया के विकास में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच मानवीय और शैक्षणिक संबंध राजनीतिक रिश्तों से भी पहले से मौजूद रहे हैं, जो आज भी मजबूत बने हुए हैं।

पुरस्कार भारतीयों नागरिकों को समर्पित – PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सर्वोच्च सम्मान को उन सभी भारतीयों और इथियोपियाई नागरिकों को समर्पित किया, जिन्होंने पीढ़ियों से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच घनिष्ठ साझेदारी और वैश्विक दक्षिण के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

PM मोदी ने विश्वास जताया कि यह सम्मान भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करेगा।

इथियोपिया में आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अदीस अबाबा पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री अबी अहमद ने उनका स्वागत किया और एक विशेष gesture के रूप में उन्हें खुद गाड़ी चलाकर होटल तक ले गए। यह स्वागत दोनों नेताओं के बीच आपसी विश्वास और मित्रता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इथियोपिया की सरकार और जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यहां असाधारण स्नेह और अपनापन मिला।

भारत–इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी की नई दिशा

पीएम ने कहा, “ये हमारी लंबे समय से चली आ रही और भरोसेमंद साझेदारी में अहम कदम है। शासन और शांति स्थापना से लेकर डिजिटल क्षमता और शिक्षा तक, फोकस हमारे लोगों को मजबूत बनाने पर है। ज्ञान, कौशल और नवाचार पर जोर युवाओं में हमारे साझा विश्वास को दिखाता है कि वे आने वाले भविष्य हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में सहयोग इंसानी गरिमा और सबसे कमजोर लोगों की देखभाल के लिए एक गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है। ये नतीजे ग्रोथ और लोगों पर केंद्रित विकास पर फोकस करने वाली भारत-इथियोपिया साझेदारी को दिखाते हैं।”

इस यात्रा के दौरान भारत और इथियोपिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। कस्टम मामलों में सहयोग, प्रशासनिक सहायता और इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी।

यह भी पढे़ – National Geospatial Workshop 2025 : “भू-स्थानिक मिशन: विकसित भारत का एक सहायक” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेंगे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This