भदोही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की MDMA के साथ तस्कर गिरफ्तार

MDMA

Share This Article

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र की पुलिस ने ग्राम महजूवा में मादक दवाओं के तस्कर विजय कुमार दुबे को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक अवैध ( MDMA ) मति भ्रमकारी उत्तेजक दवा को बरामद किया है।

भदोही जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने करीब 1 करोड़ रुपये की 1.010 किलोग्राम एमडीएमए ( MDMA ) के साथ एक सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम महजूवा में की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय गिरिजा शंकर दुबे, थाना सुरियावां, जनपद भदोही के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था और उसकी गतिविधियों को लेकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय, लखनऊ को प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ऑपरेशन, ANTF यूनिट लखनऊ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद ANTF यूनिट लखनऊ और कानपुर की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सुरियावां पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

MDMA

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से MDMA के अलावा दो Laboratory Reagents कांच की बोतलें, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ उनके तौल और वितरण से जुड़े नेटवर्क का भी हिस्सा था।

इस कार्रवाई में ANTF यूनिट लखनऊ से निरीक्षक दर्शन यादव, उपनिरीक्षक प्रवीण शेखर, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह, संगम पटेल, खालिद खान, कांस्टेबल राजन कुमार और महिला कांस्टेबल प्रतिमा शुक्ला शामिल रहीं। वहीं, सुरियावां थाना पुलिस टीम से निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रजत कुमार सिंह, कांस्टेबल चंदन गौड़, राजकेश भारती और पवन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा।

भदोही पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढे़ – यूपी में हर ग्राम पंचायत को मिलेगी सरकारी राशन दुकान, अन्नपूर्णा स्टोर (Annapurna Store ) आवंटन की प्रक्रिया जल्द

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This