RSS 100 Years: RSS के शताब्दी वर्ष पर दिल्ली में आयोजित हुआ राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम

RSS 100 Years

Share This Article

RSS 100 Years: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार, 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 स्थित समरसता स्थल पर ‘राष्ट्र वंदनम्‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी, सेवानिवृत्त अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारत की आत्मा जागृत हो रही है। ऐसे में समाज की सामूहिक शक्ति और उच्च आदर्शों वाले व्यक्तियों के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए समर्पित होना जरूरी है।

उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत को उसका उचित स्थान दिलाने पर भी जोर दिया। मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने इस दिशा में योजनाएं बनाई हैं और उन पर काम भी शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 140th Episode: नशामुक्त भारत से लेकर पटना संग्रहालय तक, जानिए नेताओं ने क्या कहा

यह भी पढ़ें: SP Congress Alliance UP 2027 Latest News: UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी खींचतान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This