Lucknow Weather : यूपी की राजधानी में मौसम का बदला मिजाज, सुबह-शाम ठंड और दिन में राहत

Share This Article

Lucknow Weather : लखनऊ में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा।

गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। मौसम में नमी का स्तर भी बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 45 फीसदी दर्ज की गई। दिन में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

Read more : CM योगी ने 1,594 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, बोले- हर युवा की मेहनत को मिलेगा सम्मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This