Chhath Puja पर टिप्पणी से घिरे Stand Up Comedian Yash Maheshwari, दिल्ली-Bihar में FIR

Chhath Puja, yash maheshwari

Share This Article

छठ महापर्व, विवाहित महिलाओं के सिंदूर और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन Yash Maheshwari की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के साकेत थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इससे पहले पटना में भी उन पर मामला दर्ज हो चुका है। 

शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ। आइए जानते हैं कि अब तक इस मामले में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

साकेत शो के बाद बढ़ा विवाद  

शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर को दिल्ली के साकेत स्थित एक कॉमेडी क्लब में कार्यक्रम हुआ था। आरोप है कि इस दौरान बिहार की महिलाओं की गरिमा, छठ पर्व और सिंदूर की परंपरा को लेकर असम्मानजनक बातें कही गईं। जब कार्यक्रम के हिस्से सोशल मीडिया पर सामने आए, तो लोगों में नाराजगी फैल गई।

इसी आधार पर निलोटपाल मृणाल ने साकेत थाने में शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 296 और 352 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच करने की मांग की गई है।

Patna में भी दर्ज हो चुका है केस 

दिल्ली से पहले पटना साइबर थाने में भी यश माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहां भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए कंटेंट को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

विवाद बढ़ता देख यश माहेश्वरी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। उनका कहना था कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और उन्होंने वीडियो हटाने की बात भी कही।

महिला आयोग का दखल और जांच की दिशा

इस पूरे घटनाक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में रिपोर्ट तलब की है। अब दिल्ली और पटना दोनों जगह पुलिस की जांच चल रही है।

आगे की कार्रवाई में वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच काफी अहम मानी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की अगली तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge ने Imran Masood को दी नसीहत: सपा-कांग्रेस तकरार पर क्या बोले ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This