Ramayana Part 1 की टीम से मिले अमित शाह, फिल्म की वैश्विक सफलता पर निर्माताओं और कलाकारों को दी बधाई

Share This Article

Ramayana Part 1 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की टीम से मुलाकात कर फिल्म की सफलता पर निर्माताओं और कलाकारों को बधाई दी। इस दौरान निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सह-निर्माता नीरज सिंघई मौजूद रहे। अमित शाह ने भारतीय महाकाव्य रामायण को भव्य सिनेमाई रूप में बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के प्रयास के लिए पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने फिल्म की वैश्विक सफलता पर भी कलाकारों और निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं।

2000 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश ने किया है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।

फिल्म की सफलता के बीच बुधवार को अभिनेता रणबीर कपूर दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर फिल्म की सफलता के लिए आभार जताया। इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

दो भागों में होगी रामायण की सिनेमाई प्रस्तुति

‘रामायण: पार्ट 1’ प्राचीन भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली फिल्म की पहली कड़ी है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Amroha में EVM-VVPAT के 5 प्रदर्शन केंद्र शुरू, डमी वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान प्रक्रिया | Awareness

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This