Cervical Cancer: भारत में 1 करोड़ से ज्यादा HPV Vaccine की डोज, UP बना नंबर-1!

Cervical Cancer

Share This Article

Cervical Cancer: देश में महिलाओं की सेहत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसे समय पर टीके से रोका जा सकता है। अब तक यह बीमारी परिवारों के लिए बड़ी चिंता का कारण रही है, लेकिन इस साल फरवरी में शुरू हुए अभियान के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 21 नवंबर 2026 तक देश में 14 साल की लड़कियों को 1 करोड़ से अधिक HPV Vaccine दी जा चुकी हैं और सालाना लक्ष्य का करीब 87 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो गया है।

नौ महीने से कम समय में तेज रफ्तार

फरवरी 2026 में इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत होने के बाद महज नौ महीने से कम समय में यह आंकड़ा पार कर लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भी भारत के इस कदम की सराहना की है। देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे देश में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और बेटियों को सर्विकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के सामूहिक प्रयासों को भी सराहा है। खास बात ये है कि लक्ष्य के तहत छह राज्यों में 100% टीकाकरण कवरेज कर लिया गया है,  जिसमें यूपी सबसे आगे रहा है।

छह राज्यों में शत-प्रतिशत कवरेज और यूपी की बढ़त

अभियान के तहत गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार ने अपनी लक्षित आबादी का सौ प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल कर लिया है, जबकि 12 अन्य राज्यों में यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। कुल संख्या की बात करें तो उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां 29.33 लाख से अधिक किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद बिहार में 13.70 लाख से ज्यादा और गुजरात में 7.75 लाख से अधिक लड़कियों का टीकाकरण हुआ है। ग्रामीण, शहरी, दूरदराज और कठिन इलाकों तक पहुंचने के लिए राज्यों ने स्थानीय हालात के हिसाब से अलग-अलग तरीके अपनाए, साथ ही बिहार, तमिलनाडु और सिक्किम में राज्यस्तरीय पहलों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया।

Cervical Cancer: रोकथाम और बचाव क्यों जरूरी है

सर्वाइकल कैंसर के लगभग 76 प्रतिशत मामलों के पीछे HPV के दो हाई-रिस्क प्रकार मुख्य वजह माने जाते हैं। यही वजह है कि इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को इतना जरूरी माना जाता है। सरकारी केंद्रों के जरिए चल रही इस मुहिम का मकसद आने वाले सालों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को घटाना और किशोरियों को लंबी उम्र तक सुरक्षित रखना है।

यह भी पढ़ें: Kashi Dev Deepawali 2026: 11 लाख दीये, ऑडियो गाइड लॉन्च और 40 देशों के मेहमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This