UP Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी बस पलटी, चार की मौत, करीब 35 लोग घायल

UP Road Accident

Share This Article

UP Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से कौशांबी लौट रही छात्रों से भरी एक बस को कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं सवार थे। ये सभी कौशांबी जिले के सिराथू थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी थे। स्कूल की ओर से बच्चों को दो दिवसीय पिकनिक पर ले जाया गया था। इसी सिलसिले में छात्र-छात्राएं रविवार को शिक्षकों के साथ बस से आगरा गए थे। मंगलवार सुबह सभी बच्चे भ्रमण पूरा करने के बाद कौशांबी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

टॉयलेट के लिए बस धीमी करते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में गांव बैसुइया के सामने कुछ छात्रों को लघुशंका के लिए बस रोकने की जरूरत पड़ी। इसके चलते चालक बस को धीमा करते हुए सड़क किनारे ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों और अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में चार छात्रों की मौत

पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना में चार बच्चों की मृत्यु हो गई है और करीब 35 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेडिकल कॉलेज का दौरा कर पीड़ित बच्चों का हाल जाना।

इसी के साथ अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को उत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है। हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में बड़ी संख्या स्कूल के विद्यार्थियों की बताई जा रही है। करीब 50 बच्चों के बस में सवार होने के कारण यह हादसा बेहद गंभीर हो गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This