West Bengal name change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव लाएगी सरकार: CM Suvendu Adhikari

West Bengal name change

Share This Article

West Bengal name change: पश्चिम बंगाल की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनका सीधा जुड़ाव राज्य की पहचान और पशुपालन से है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग किया जाएगा और इसके लिए विधानसभा में एक रेजोल्यूशन लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में गोहत्या रोकने और बूढ़ी गायों की देखभाल करने वाली संस्थाओं को आर्थिक मदद देने की योजना का भी जिक्र किया।

इतिहास से जोड़ने की कोशिश

मुख्यमंत्री के अनुसार विधानसभा में यह प्रस्ताव पास होने के बाद तय प्रक्रिया के तहत आगे कदम बढ़ाए जाएंगे, जिसमें केंद्र सरकार की मंजूरी भी शामिल होती है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी कह चुके हैं कि राज्य का नाम पश्चिम बंग रखने का उद्देश्य इसे बंगाल के इतिहास से जोड़ना है। वाराणसी में प्रस्तावित ‘पश्चिम बंग भवन’ को लेकर भी उन्होंने बताया था कि इससे सराज्य की संस्कृति को पहचान मिलेगी और वहां जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा भी मिल सकेगी। हालांकि, राज्य का नाम बदलने को लेकर पहले भी अलग-अलग सरकारों के समय चर्चाएं और प्रस्ताव आते रहे हैं।

गोहत्या पर सख्ती और अनुदान योजना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभेंदु अधिकारी ने गोमाता की सुरक्षा पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी-छिपे हो रही गोहत्या को रोकने के लिए सरकार सख्ती बरत रही है। उनके मुताबिक सत्ता में आने के बाद 1950 का कैटल एक्ट लागू किया गया है और इस विषय पर हाईकोर्ट के आदेश भी मौजूद हैं। स्लॉटर हाउस के नियमों को अलग बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से गायों को काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, सरकार बूढ़ी गायों के संरक्षण के लिए एक नई योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत जो संस्थाएं बूढ़ी गायों का पालन-पोषण करेंगी, उन्हें सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: FSSAI : हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली 5 कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस तत्काल निलंबित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This