Hathras Accident : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, टेंपो को बस ने मारी टक्कर, 3 की मौत और 4 घायल

Share This Article

Hathras Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक प्राइवेट बस ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग गुरुग्राम से एक शादी समारोह में शामिल होने हाथरस आ रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हाथरस सड़क हादसा कैसे हुआ?

हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलार के पास हुआ। टेंपो में करीब सात लोग सवार थे। सभी अलीगढ़ जिले के नौसेरवला इलाके के रहने वाले थे और गुरुग्राम में काम करते थे। परिवार के लोग सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद में हाजी वारिस की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए।

दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत

हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान छोटी पत्नी मुस्तकीम, मोटी पत्नी रहीश और फहाद पुत्र बबलू के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि प्राइवेट बस और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This