Varanasi Ropeway: काशी को जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात…कैंट से गोदौलिया तक होगा सफर

Varanasi Ropeway

Share This Article

Varanasi Ropeway: धर्म और पर्यटन की नगरी काशी को जल्द ही देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे की सौगात मिलने जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक तैयार हो रहे इस रोपवे से शहरवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया में चार स्टेशन बनाए गए हैं।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के मुताबिक, कैंट से रथयात्रा तक पहले चरण की टेस्टिंग और कमीशनिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। पूरे रूट का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। नियमित यात्रियों के लिए मंथली पास पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा टिकटिंग को आसान बनाने के लिए नेशनल मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा भी विकसित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sambhal Bulldozer Action: संभल में मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, वक्फ जमीन पर बने ढांचे को प्रशासन ने किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें: Hapur: Garh Ganga Mela में उमड़ेगी आस्था की भीड़, 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This