Sambhal Bulldozer Action: संभल की सदर तहसील क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। एंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के इस गांव में ग्रामीणों के उपयोग के लिए पड़ी खाली जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार संभल धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 57 में करीब 150 वर्ग मीटर जमीन रास्ते और आबादी के उपयोग के लिए दर्ज है। उनके मुताबिक, इस जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित किया गया था और वक्फ बोर्ड से नए निर्माण की अनुमति नहीं ली गई थी।
शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आई। प्रशासन ने निर्माण ध्वस्त कर विस्तृत रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजने की बात कही है। जुर्माने सहित आगे की कार्रवाई वक्फ बोर्ड करेगा।
यह भी पढ़ें: Hapur: Garh Ganga Mela में उमड़ेगी आस्था की भीड़, 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
यह भी पढ़ें: Greater Noida में उद्योगों की नई दस्तक, रोजगार के खुलेंगे रास्ते





