Hapur के गढ़ खादर में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले (Garh Ganga Mela) में इस बार करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 26 नवंबर तक चलने वाले राजकीय मेले में 14 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम कविता मीना, सीडीओ श्रुति शर्मा और एसपी मधुबन कुमार सिंह ने खादर क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं के लिए 15 घाटों पर स्नान की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए 26 अस्थायी थाने और पांच पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। मेला क्षेत्र को 12 जोन में बांटा जाएगा। निगरानी के लिए 275 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यातायात और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2026: 11 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगी काशी, गंगा में पहली बार लागू होगा ‘टू-वे लेन’ सिस्टम
यह भी पढ़ें: Greater Noida में उद्योगों की नई दस्तक, रोजगार के खुलेंगे रास्ते




