Dev Deepawali 2026: 11 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगी काशी, गंगा में पहली बार लागू होगा ‘टू-वे लेन’ सिस्टम

Dev Deepawali 2026

Share This Article

Dev Deepawali 2026: आस्था और भव्यता के महापर्व देव दीपावली के अवसर पर इस वर्ष काशी के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की अद्भुत आभा से जगमगा उठेंगे। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार क्राउड मैनेजमेंट से लेकर नौका संचालन तक की व्यवस्थाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

गंगा में नौकाओं के लिए पहली बार टू-वे लेन व्यवस्था

गंगा नदी में नावों के सुगम और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन ने एक नई पहल की है। नमो घाट से अस्सी घाट के मध्य पहली बार ‘टू-वे लेन सिस्टम’ लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नावों के जाने और वापस लौटने के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नदी में नौकाओं की आपसी टक्कर और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को कम करना है।

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी इंतजाम निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित कर लिए जाएं।

गंगा महोत्सव और दीप प्रज्वलन का भव्य कार्यक्रम

20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर चार दिवसीय ‘गंगा महोत्सव’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात 24 नवंबर को देव दीपावली के दिन सभी पक्के घाटों, गंगा के सामने रेतीले तट और शहर के 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से ज्यादा दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

लेजर शो, ग्रीन आतिशबाजी और महाआरती

देव दीपावली की संध्या पर दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा महाआरती का आयोजन होगा। इसके उपरांत चेत सिंह घाट पर आकर्षक प्रोजेक्शन और लेजर शो प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने आसमान में ड्रोन शो का नजारा दिखेगा, जबकि धाम के सामने पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।

सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संपूर्ण घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। निगरानी के लिए 27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरे और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) सक्रिय रहेंगे। जल सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी, जल पुलिस और वाटर एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी, वहीं चेत सिंह घाट पर फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन भी स्थापित होगा। इसके अलावा, शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने हेतु सात बाहरी डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं और शहरी क्षेत्र में 31 स्थानों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, देश भर में चमके प्रदेश के शहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This