रक्षामंत्री और Lucknow के सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 13 नवंबर को लखनऊ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में नवनिर्मित संस्कृति भवन का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से 11:25 बजे गुलजार उपवन पहुंचेंगे और सुबह 11:30 बजे उद्घाटन समारोह में शामिल होकर संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे।
रक्षामंत्री दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और आगे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें: UP News: स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, देश भर में चमके प्रदेश के शहर
यह भी पढ़ें: CM Yogi: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि




