UP Weather Alert: यूपी में दिवाली के बाद बदला मौसम, 20 जिलों में घना कोहरा और बढ़ी ठंड

UP Weather Alert

Share This Article

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में दीपावली के त्योहार के बाद से ही मौसम की रंगत पूरी तरह बदल गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है, जबकि कई इलाकों को कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश में कोहरे का असर और गिरता तापमान

बुधवार की सुबह राज्य के बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मथुरा और अलीगढ़ सहित करीब 20 शहरों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। ग्राणीण इलाकों में स्थिति यह रही कि सड़कों पर 20 मीटर से आगे देखना भी बेहद मुश्किल हो गया था।

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके दर्ज किए गए। दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और यह 34°C से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस होगा।

प्रमुख शहरों की स्थिति

–लखनऊ: राजधानी में ठंड में बढ़ोतरी के साथ सुबह हल्का कोहरा दर्ज किया गया। शहर की हवा भी प्रभावित हुई है और AQI 200 के करीब रिकॉर्ड किया गया।

–वाराणसी: काशी में आसमान साफ रहने के बावजूद सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हवा में नमी के कारण ठंडक महसूस की जा रही है।

–प्रयागराज: प्रयागराज में धूप खिल रही है, लेकिन नम हवाओं से ठंड बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

जहरीली हवा और AQI का हेल्थ रिस्क

नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में बनी हुई है, जहाँ आसमान में धुंध की परत दिखाई दे रही है। सुबह 6 बजे यहाँ AQI 278 दर्ज किया गया। स्थिति को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

क्या होता है AQI?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक ऐसा स्कोर है जो हवा के प्रदूषण के स्तर को मापता है। AQI जितना अधिक होगा, हवा उतनी ही खतरनाक और सेहत के लिए नुकसानदेह मानी जाती है। जब AQI बिगड़ता है, तो PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे हानिकारक प्रदूषक फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर जाते हैं। ये कण रक्त में मिलकर शरीर में फैलते हैं, जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होती है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 1,146 नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को सौंपी 215 करोड़ रुपए की सहायता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This