Uttar Pradesh: सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 1,146 नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को सौंपी 215 करोड़ रुपए की सहायता

Uttar Pradesh

Share This Article

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (जूपिटर हॉल) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2017 में कमान संभालने के बाद पुलिस विभाग में ही लगभग 1.5 लाख पद रिक्त पड़े थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने राजस्व विभाग में ही 1 लाख से अधिक पद भरे हैं और लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। सरकार का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का है, जिसमें से अब तक 9 लाख 50 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। आगामी 26 जनवरी तक हर पांचवें दिन नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

किसानों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा का दायरा

अन्नदाताओं के हित में उठाए गए कदमों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की व्यवस्थाओं में खेतिहर किसान में बटाईदार को राहत का पात्र नहीं माना जाता था। वर्तमान सरकार ने किसान और बटाईदारों को भी सुरक्षा चक्र में शामिल किया है, इसी के साथ सर्पदंश, जंगली जानवरों के हमले या किसी अन्य हादसे पर लाभ देना शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश का बदलता आर्थिक परिदृश्य

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य ‘ग्रोथ इंजन’ बन चुका है अब युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने पूरी पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर प्रसन्नता जताई।

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का पवित्र पर्व, जानिए यमराज-यमुना की पौराणिक कथा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This