Agra Fire Incident: दिवाली पर आगरा की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

Agra Fire Incident

Share This Article

Agra Fire Incident: उत्तर प्रदेश के आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में दीपावली के त्योहार के दौरान एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उठती लपटों को देख आसपास के लोग सहम गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं।

त्योहार के कारण दो दिनों से बंद थी फैक्ट्री

यह हादसा जगदीशपुरा स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी की एक जूता फैक्ट्री में हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक दो दिन पहले ही घर चला गया था। दीपावली त्योहार के चलते फैक्ट्री बंद थी। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री से धुआं और अग्नि की ऊंची लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री से आग की लपटें निकलती देख आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंच गए।

दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को उस पर नियंत्रण पाने के लिए काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती कोशिश में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस की टीम स्थिति को संभालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। काफी प्रयासों के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने की दिशा में सफलता हासिल की। फिलहाल कारखाने में आग किन कारणों से लगी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This