Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी, राजतिलक और महाआरती में होंगे शामिल

Ayodhya Deepotsav 2026

Share This Article

Ayodhya Deepotsav 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10वें दीपोत्सव के ऐतिहासिक और पावन अवसर पर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान श्री राम के भव्य स्वागत, राजतिलक, सरयू महाआरती और दीपोत्सव के मुख्य आयोजनों में शामिल होंगे। रामनगरी में आयोजित इस दीपोत्सव में पारंपरिक आस्था और आधुनिक तकनीक का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

शनिवार के कार्यक्रमों की रूपरेखा

–हेलीपैड आगमन व पुष्पवर्षा: मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के समीप निर्मित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे दीपोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही आकर्षक झांकियों का अवलोकन करेंगे तथा पारंपरिक रथ खींचने के अनुष्ठान में भाग लेंगे। तत्पश्चात वे हेलीकॉप्टर से भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

–राजतिलक एवं जनसभा: रामकथा पार्क पहुंचकर सीएम योगी धार्मिक विधि-विधान से भगवान के स्वरूपों का राजतिलक करेंगे। इसके बाद वे वहां उपस्थित पूज्य संतों, विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं की विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

–सरयू आरती व दीपोत्सव: रामकथा पार्क के कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री सीधे राम की पैड़ी प्रस्थान करेंगे, जहां वे मां सरयू की महाआरती में शामिल होंगे। उनके सान्निध्य में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

–लेजर, प्रोजेक्शन व ड्रोन शो: राम की पैड़ी पर दीपों की जगमगाहट के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से प्रभु राम की जीवनगाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, भव्य ड्रोन शो और रंग-बिरंगे लेजर शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।

–ग्रीन क्रैकर्स व रामलीला मंचन: इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू पुल से पर्यावरण-अनुकूल हरित आतिशबाजी (ग्रीन क्रैकर्स) के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वे पुनः रामकथा पार्क लौटकर रामलीला मंचन का आनंद लेंगे।

यह भी पढ़ें: त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हरदोई स्टेशन पर रुकेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This