President द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किए

President

Share This Article

President श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजन को समानता का अधिकार मिलना चाहिए और उनकी समाज और देश के विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है, इसे दान-पुण्य नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 का विषय ‘सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा’ इसी प्रगतिशील विचार पर आधारित है।

President

राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर की कि भारत दिव्यांगजनों के लिए अधिकार-आधारित और सम्मानपूर्ण व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। 2015 में दिव्यांगजन शब्द को अपनाकर दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के समावेश और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न पहल कर रही है, जैसे कि सांकेतिक भाषा अनुसंधान, मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास और खेल प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना। लाखों दिव्यांगजनों को विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र जारी किए गए हैं, जिससे उन्हें विशेष सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

President

यह भी पढ़ें : India ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, जताई कड़ी प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि समाज को भी दिव्यांगजनों के हित में जागरूक और सक्रिय रहना चाहिए, ताकि सरकार के प्रयासों को मजबूती मिले। इसके साथ ही, उन्होंने यह बताया कि दिव्यांगजनों की गरिमा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है, प्रत्येक नागरिक को सामाजिक और राष्ट्रीय प्रगति के अपने प्रयासों में दिव्यांगजनों को भागीदार बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This