Diwali Business: जनपद Balrampur में दीपावली पर्व पर मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा रही है, जिले में मिट्टी के बर्तनों की मांग में तेजी होने से इनकी बिक्री भी बढ़ी है। जिले में कुम्हार पूरे परिवार सहित मिट्टी के बर्तन, दीपक व खिलौने बंनाने में जुटे हुये हैं।
साथ ही इनकी बिक्री के लिये इन्हें बाजारों में भी पहुंचा रहे है। सरकार द्वारा कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक भी उपलब्ध कराया गया है जिससे कम समय में अधिक सामान भी बन रहा है। कुम्हारों ने कहा पिछले कुछ वर्षों से सरकार के स्वदेशी के प्रचार प्रसार से मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ी है।








