Bareilly के शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में वोटर लिस्ट से 26 मतदाताओं के नाम काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि BLO और सहायक अध्यापक नफीस मोहम्मद खां ने पूर्व प्रधान से मिलीभगत कर हिंदू समुदाय के 26 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए। ग्रामीणों और वर्तमान प्रधान की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वहीं, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जानबूझकर गड़बड़ी करने की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव के लिए सजकर तैयार रामनगरी अयोध्या आज से 5 दिवसीय दीपोत्सव का आगाज







