Dudhwa National Park में जंगल सफारी शुरू, जानिए टिकट की कीमत और बुकिंग का तरीका

Dudhwa National Park

Share This Article

Dudhwa National Park: प्रकृति की खूबसूरती और वन्यजीवों के रोमांच से रूबरू होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur-Kheri) स्थित विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य के द्वार नए पर्यटन सत्र के लिए पर्यटकों के स्वागत में खोल दिए गए हैं। भाजपा विधायक रोमी साहनी ने विधिवत उद्घाटन कर इस सत्र का शुभारंभ किया।

अगर आप भी इस बार जंगल सफारी और कुदरत के खूबसूरत नज़ारों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो दुधवा जाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना फायदेमंद रहेगा।

लखीमपुर खीरी टूरिज्म: सफारी टाइमिंग और किराये का पूरा ब्योरा

दुधवा और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों की सुविधा के लिए दो पालियों में सफारी की व्यवस्था की गई है।

  • सफारी का समय: सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम को 3:00 बजे से 5:30 बजे तक।

  • सफारी शुल्क: प्रति वाहन किराया 1850 रुपये तय किया गया है, जबकि गाइड के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

  • यातायात सुविधा: पर्यटकों के लिए लखनऊ से दुधवा तक सीधी AC बस सेवा की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भीरा से किशनपुर पहुंचने के सीधे रास्ते भी सुगम हैं।

जंगल सफारी नियम 2026: यूपी इकोटूरिज्म वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

पर्यटकों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश टूरिज्म ने ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प दिया है। पर्यटक UP Ecotourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी सफारी बुक कर सकते हैं।

सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ, दुर्लभ बारहसिंगा, हिरण, मोर और कई वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का शानदार मौका मिलेगा। दुधवा के घने जंगल एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: भारत की पहली Bullet Train: बेंगलुरु में आकार ले रहा देश का सपना, जानिए कब पटरी पर दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This