Azam Khan arrested: यूपी की सियासत का एक बड़ा घटनाक्रम, जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। करीब एक साल बाद दो पैन कार्ड मामले में जेल से रिहा होते ही ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम पहले से ही जेल पहुंच चुकी थी और बाहर आते ही आजम खान को गिरफ्तारी वारंट दिखाकर अपने साथ गाजियाबाद ले गई।
इस दौरान जेल के बाहर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और ED के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम घर पहुंच गए। अब सवाल है कि आजम खान की बढ़ती कानूनी मुश्किलों का समाजवादी पार्टी पर क्या असर पड़ेगा? क्या अखिलेश यादव इस मुद्दे को प्रदेश की सियासत में प्रमुखता से उठाएंगे? और क्या आजम खान की गैरमौजूदगी रामपुर में सपा के राजनीतिक समीकरण बदल सकती है?
फिलहाल निगाहें ईडी की जांच और समाजवादी पार्टी के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं। वहीं ताजा अपडेट की बात करें तो आजम खान गाजियाबाद कोर्ट पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर होगा छठ महापर्व का मुख्य आयोजन, सीएम योगी होंगे शामिल







