Brajraj Utsav Mathura: मथुरा में आयोजित ‘ब्रजरज उत्सव’ की सांस्कृतिक शाम पूरी तरह से भक्ति और संगीत के रंग में रंगी नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने माता रानी की आराधना से की।
लखबीर सिंह लक्खा भजन: ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ पर झूमे श्रद्धालु
लक्खा ने अपनी दमदार आवाज़ में ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, ‘सर को झुका लो शेरों वाली को मना लो’ और ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे सुपरहिट भजन प्रस्तुत किए। उनकी गायकी के अंदाज ने श्रद्धालुओं को देर शाम तक बांधे रखा और पूरा पंडाल तालियों व जयकारों से गूंज उठा।
मथुरा सांस्कृतिक कार्यक्रम: अतुल पंडित के रॉक संगीत का भी दिखा जादू
इसके बाद गायक अतुल पंडित ने अपने अनोखे रॉक स्टाइल और ऊर्जावान गायकी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के एसीईओ राजीव पाण्डेय, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र और उत्सव समन्वयक चंद्र प्रताप सिकरवार विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर होगा छठ महापर्व का मुख्य आयोजन, सीएम योगी होंगे शामिल







