Weather Update Today: चक्रवात ‘अर्नब’ का दिखेगा असर, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update Today

Share This Article

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। हालांकि इस चक्रवात का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, फिर भी उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में चक्रवात के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है, इसी के साथ समुद्र में खराब परिस्थितियों के चलते मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी और अलीगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ स्थानों पर हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, राजधानी लखनऊ में 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Sultanpur में मां दुर्गा की विदाई, 250 प्रतिमाओं के विसर्जन से भक्तिमय हुआ गोमती तट

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This