UP Agriculture News: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने उपकार (UPCAR) के 37वें स्थापना दिवस समारोह Lucknow में खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रबी सत्र में 12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे और 10 लाख किसानों को निःशुल्क दलहन-तिलहन मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के 11 प्रतिशत भू-भाग पर 22 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है।
प्रदेश में फसल सघनता 196 प्रतिशत है। मंत्री ने किसानों से पराली न जलाने और 600 सीबीजी प्लांट के जरिए आय के अवसर तलाशने की अपील की। समारोह में नौ कृषि विज्ञान केंद्रों, उत्कृष्ट वैज्ञानिकों और सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कृषि मंत्री ने जलवायु परिवर्तन और मौसम की अनिश्चिताओं को खेती के सामने बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को कम समय में तैयार होने वाली फसलों की किस्में विकसित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab Update: चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट
यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में ली 3-0 की अजेय बढ़त







