Bhojpuri Natak Pardhaneen: लखनऊ में नारी सशक्तिकरण पर आधारित भोजपुरी नाटक ‘परधानीन’ का मंचन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। नाटक की मूल कहानी डॉ. सरोज सिंह ने लिखी है।
आयोजक मनोरमा श्रीवास्तव ने बताया कि ‘परधानीन’ एक परित्यक्ता महिला की कहानी है, जो पति की उच्च शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करने, वृद्ध पिता की सेवा और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ अपने त्याग और समर्पण से पति को न्यायाधीश के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती है। नाटक महिला के संघर्ष, त्याग और समर्पण के जरिए नारी सशक्तिकरण का संदेश देता है।
यह भी पढ़ें: Innovation Conclave 2026: भारत मंडपम में विज्ञान और तकनीक के नए युग की शुरुआत
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Train : दिवाली से पहले यूपी को मिल सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात







