Innovation Conclave 2026: विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत हर दिन एक कदम आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 3 दिवसीय इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 (Emerging Science, Technology, and Innovation Conclave) की शुरुआत होने जा रही है।
PM Modi Bharat Mandapam
आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और देश-विदेश से जुटे प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। 27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में दुनिया भर के वैज्ञानिक, रिसर्चर, शिक्षाविद और नीति-निर्माता एक मंच पर जुट रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और जलवायु जैसे 12 महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
Deep Tech Startups India
इस सम्मेलन का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप्स अपनी नई तकनीकों और इनोवेटिव समाधानों को पेश करेंगे। इसके अलावा Global Connect इवेंट के जरिए 300 से ज्यादा प्रतिभागी आपस में मिलकर नई रिसर्च और साझेदारी पर चर्चा करेंगे।
इस आयोजन का मकसद प्रयोगशालाओं में बनी नई तकनीकों को आम जीवन में इस्तेमाल के लायक बनाना है। यह कॉन्क्लेव भारतीय वैज्ञानिकों और युवाओं के लिए वैश्विक पहचान बनाने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा।
यह भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting : यूपी में गाय खरीदने पर 50% सब्सिडी, पशु बीमा प्रीमियम का 85% खर्च उठाएगी सरकार







