UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 30 अक्टूबर को Lucknow पहुंचेंगे। अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
वहीं, अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठन की भूमिका और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। ऐसे में लखनऊ में होने वाली इस बैठक पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को किस तरह आकार देती है।