Tiger Shroff firing case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की car पर Firing मामले में बड़ा खुलासा, दिल्ली-हरियाणा से 5 गिरफ्तार

Tiger Shroff firing case

Share This Article

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सुरक्षा को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुए फायरिंग मामले ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। हमलावरों ने जिस तरह उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, उसने मायानगरी के सितारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस बेहद एक्टिव मोड में नजर आ रही है और लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को कोटा से तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था। इसके बाद जांच के दायरे को बढ़ाते हुए बुधवार को पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा से पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह इस पूरे मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस इन पांचों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है, जहां उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

अमृतसर से जुड़े तार और डेड लेटर बॉक्स का खेल

जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले के तार सिर्फ दिल्ली या हरियाणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अमृतसर से भी जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, अभिनेता की कार पर फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार अमृतसर से मंगवाए गए थे। इस साजिश में हथियारों की तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया गया। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा को हथियार मुंबई पहुंचाने के लिए तैयार किया था, जिसमें बबीता नाम की महिला भी शामिल थी। इन दोनों महिलाओं को यह काम करने के लिए दस से बारह हजार रुपये दिए गए थे।

हथियार कहां से लेने हैं और मुंबई पहुंचकर किसे सौंपने हैं, इसके लिए आरोपियों ने एन्क्रिप्टेड ऐप्स और ‘डेड लेटर बॉक्स’ जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया। खुफिया एजेंसियों की भाषा में डेड लेटर बॉक्स उस गुप्त जगह को कहा जाता है जहां बिना आमने-सामने आए सामान एक-दूसरे तक पहुंचाया जाता है। फिलहाल पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की गहराई से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Deoria Accident News: देवरिया के नोनापार गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा | 3 लोगों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted