Maa Alop Shankari Mandir: प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित मां अलोप शंकरी मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में पूजा की थाली, नारियल और चुनरी लेकर श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते नजर आए।
मंदिर की खास परंपरा के अनुसार, यहां देवी की प्रतिमा के बजाय पवित्र पालने की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि माता सती का दाहिना हाथ यहां अदृश्य हो गया था। मनोकामना पूरी होने पर भक्त पवित्र कुंड में दूध, दही और मेवे चढ़ाते हैं। नवविवाहित जोड़े और बच्चों का मुंडन कराने वाले परिवार भी माता के दरबार में पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें: Navratri 2026: मां सिद्धिदात्री की पूजा से होती है साधना पूर्ण, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2026: महानवमी पर CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन