Tiger Shroff: महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) स्थित जुहू (Juhu) इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी। हालांकि, फायरिंग में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हो गए। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात
टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद कल देर रात महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने टाइगर के घर पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। एक्टर से मिलने के बाद डिप्टी CM ने बताया कि एक्टर के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं। बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से करीब आधे घंटे पहले संदिग्ध लोग एक वड़ा पाव की दुकान के पास दिखाई दिए थे।
बताया जा रहा है कि दो लोगों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं, जबकि तीसरा शख्स बाइक के पास मौजूद था, ताकि वारदात के बाद दोनों को फरार होने में मदद कर सके। तीनों पुरानी पल्सर बाइक पर सवार थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, फायरिंग के वक्त टाइगर श्रॉफ ड्राइवर के पास आगे वाली सीट पर बैठे थे। वहीं, ड्राइवर के घायल होने के बाद उन्हें पीछे की सीट पर बैठाया गया और टाइगर श्रॉफ खुद कार चलाकर अस्पताल ले गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tiger Shroff पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
टाइगर श्रॉफ पर कल शाम करीब 7 बजे ये जानलेवा हमला हुआ और इस जानलेवा हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपनी कार की अगली सीट पर बैठे हैं और फैंस का हुजूम है, जिसको टाइगर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए जा रहे हैं। तभी जब गाड़ी जब गेट से बाहर निकलती हैं। तो दो युवक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो में दिखते हैं। फायरिंग के कारण कार रुक जाती है।
तभी फायरिंग करने वाला एक हमलावर वहां पहले से ही खड़ी बाइक में बैठ जाता है। जबकि दूसरा हमलावर टाइगर श्राफ के तरफ वाले दरवाजे की खिड़की पर आकर फायरिंग की कोशिश करता है लेकिन गन जाम होने की वजह से फायरिंग नहीं हो पाती है। इसके बाद दूसरा हमलावर भी बाइक पर सवार होकर भाग जाता है। दोनों हमलावरों में से पीछे वाले ने कैप लगा रखी है जबकि पहला हमलावर बिना कैप के है। मुंबई पुलिस के मुताबिक उसने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: Durga Puja Accident : कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे