Trump के फैसले से भारत को राहत, 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टला | India- US Relations | Russian Oil

Trump, India- US Relations

Share This Article

India- US Relations: America से भारत के लिए फिलहाल राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने से छूट देने का फैसला किया है। Trump के इस कदम से रूस (Russia) से तेल खरीदने को लेकर भारत पर मंडरा रहा 100 फीसदी तक के अमेरिकी टैरिफ का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। दरअसल, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित किया था, जिसके तहत भारत और चीन जैसे देशों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने का रास्ता खुल सकता था।

लेकिन ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए इस कानून के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों को लागू करने से छूट दे दी है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ट्रंप का ये फैसला भारत-अमेरिका रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने का काम करेगा और क्या भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिकी टैरिफ के संभावित झटके से फिलहाल राहत मिल गई है। हालांकि, इसे भारत पर 100 फीसदी टैरिफ का खतरा हमेशा के लिए खत्म होना नहीं, बल्कि फिलहाल टलना ही माना जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2026 : G20 बैठक में शामिल हो सकते हैं पुतिन? ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted