Mathura के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग (firing) के मामले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कनक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, कनक (24) और करन (22) को रोमेक्स स्कूल जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5.26 लाख की जाली करेंसी बरामद