Voter List 2027 : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 18 साल के युवाओं के लिए जरूरी खबर

Share This Article

Voter List 2027 : अगर आपकी उम्र 18 साल होने वाली है या आपका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, तो आपके लिए जरूरी खबर है। निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 1 जनवरी 2027 को पात्रता की तारीख माना गया है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए क्या करना होगा।

Voter List 2027: किन राज्यों में होगा मतदाता सूची का अपडेट?

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस अभियान में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मणिपुर, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

इस अभियान का मकसद ऐसे योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं है। खासकर युवा और पहली बार वोट देने वाले लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आप 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के हो रहे हैं, तो मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को पात्र होने वाले युवा भी पहले से आवेदन कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, जिला स्तर पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। यहां प्रवासी नागरिकों और कमजोर व वंचित वर्गों के लोगों को पंजीकरण में मदद मिलेगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट से छूटे नहीं और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।

Read more : Supreme Court of India : आरक्षण और धर्म परिवर्तन पर SC का अहम फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This