India vs West Indies T20 Series 2026: क्रिकेट के मैदान पर इन दिनों भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के बीच इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे t20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मेजबान टीम ने मेहमानों को 14 रनों से हराकर 5 मैचों की इस t20 सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त अपने नाम कर ली है। मैच के दौरान दोनों तरफ से बेहतरीन खेल देखने को मिला, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने बाजी मार ली।
शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शुरुआती ओवरों में ही संजू सैमसन (Sanju Samson0 सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में ही 37 रन कूट दिए।
वहीं, युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार लय दिखाते हुए 30 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 28 रन और नितीश रेड्डी ने 21 रनों का उपयोगी योगदान दिया। निचले क्रम में अक्षर पटेल ने भी कुछ अहम रन जोड़े, जिसकी बदौलत भारतीय टीम निर्धारित ओवरों तक खेलते हुए 223 रनों के बड़े स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में रोस्टन चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
वेस्टइंडीज की कड़ी टक्कर लेकिन जीत से दूर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान शाई होप (Shai Hope) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और कामिल पूरण ने पारी को संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। कामिल ने 42 रन और हेटमायर ने 43 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं।
निचले क्रम में शेरफन रदफोर्ड और शमर स्प्रिंगर ने अंत तक संघर्ष किया और जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन वे टीम को पार नहीं लगा सके। वेस्टइंडीज की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि नमन धीर के खाते में 2 सफलताएं आईं। अब सीरीज के बाकी बचे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के खाते में भेजेंगे ₹493 करोड़ की राहत राशि



