CM Yogi: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के खाते में भेजेंगे ₹493 करोड़ की राहत राशि

CM Yogi

Share This Article

CM Yogi: सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागजृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों के खाते में 493 करोड़ रुपए की राहत राशि भेजेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

डीबीट (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पहुंचेगी सहायता राशि

राहत आयुक्त के अनुसार बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति हुई है, जिसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 9 अक्टूबर तक प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को चिह्नित किया गया है। जिसके लिए सीएम योगी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 493 करोड़ की राहत राशि सीधे किसानों के खाते में भेजेंगे।

अब तक 78.75 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं

बाढ़, चक्रवात, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुक्सान के लिए 169 करोड़ रुपए कृषि अनुदान के रूप में पहले ही जारी किए जा चुके है, जिसके अंतर्गत करीब 1 लाख से अधिक किसानों को 78.75 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। वहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनहानि, पशुहानि और मकानों को हुई क्षति के लिए प्रभावित परिवारों को करीब 225 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है।

यह भी पढ़ें: 11 अक्टूबर से शुरू हो गई नवरात्रि, जानें किस दिन होगी किस देवी की पूजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This