World Mental Health Day 2026: जानिए इस साल की थीम, भारत में मानसिक स्वास्थ्य के हालात और टेली-मानस योजना के बारे में

World Mental Health Day 2026

Share This Article

World Mental Health Day 2026: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की पहल पर हुई थी। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के लिए जागरुकता बढ़ाना है। हालांकि साल 1994 तक इसके लिए कोई निश्चित थीम तय नहीं की गई थी, लेकिन तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी के सुझाव पर पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस एक थीम के साथ मनाया गया, जिसकी थीम “दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार” थी।

World Mental Health Day 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 की आधिकारिक थीम विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (World Federation For Mental Health) द्वारा “जिए हुए अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाजें, वास्तविक परिवर्तन” (Lived Experience Heard: Real Voices, Real Change) तय की गई है। जिसके साथ ही वर्ष 2026 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य संदेश यह है कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर चुके लोगों के अनुभवों को समझा जाए और उनके आधार पर ठोस बदलाव किए जाएं।

भारत में मानसिक स्वास्थ्य का वर्तमान परिदृश्य

भारत जैसे बड़े और विविधता से भरे देश में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या समाज, अर्थव्यवस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़ी है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) के अनुसार, देश के लगभग 10.6% वयस्क मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा है, फिर भी डॉक्टरों की कमी, महंगा उपचार, भौगोलिक विषमताएँ और सामाजिक झिझक चुनौतियाँ बनी हुई हैं। मुख्य रूप से गाँवों और दूरदराज के इलाकों तक विशेषज्ञों की मदद पहुंचना एक बड़ी समस्या है।

इस परिस्थिति को बदलने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी जमीनी स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, स्कूलों-कॉलेजों और सामुदायिक संस्थाओं को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ दिया जाए, तो सही समय पर अधिक से अधिक लोगों को परामर्श और उपचार मिल सकेगा।

टेली-मानस कार्यक्रम

भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रावधान लागू किए गए है, जिसके अंतर्गत टेली-मानस कार्यक्रम भी इस दिशा कि ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 10 अक्टूबर 2022 में की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मुफ्त, गोपनीय और 24/7 मानसिक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना है। जिसकी राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14416 है, यह सेवा दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, 4 श्रद्धालुओं की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This