PM Modi at IMC 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) कार्यक्रम के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। जिस दौरान उन्होंने गेंमिक क्रिएटर्स और साइबर फ्रॉड के बारे में बात करते हुए टेलीकॉम सेक्टर की पॉलिसी में हुए बड़े रिफॉर्म के बारे में बताया। नई दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले आईएमसी (IMC) की थीम है ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’ (Scale Without Boundaries) है। जिसका फोकस इस साल 6जी (6G), एआई (AI) से लेकर सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर होगा।
गेमिंग सेक्टर में बढ़ते रोजगार के अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान गेमिंग सेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा, कि आज भारत के करोड़ो लोग दुनियाभार के गमिंग सेक्टर से जुड़े हैं। भारतीय युवा ई-स्पोर्ट्स से लेकर गेमिंग क्रिएटर्स बन गए हैं और आज भारत में ऑडियो विजुअल गेमिंग तेजी से बढ़ी है। वहीं सस्ते डेटा और संचार क्रांति के कारण गेमिंग सेक्टर में रोजगार के अवसर भी तेजी से पैदा हो रहे हैं, जिससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में कंटेंट क्रिएशन की इंडस्ट्री हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
साइबर सुरक्षा (Cyber security) और फ्रॉड को लेकर पीएम ने जताई चिंता
नई दिल्ली में आईएमसी (IMC) कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल क्रांति में साइबर सुरक्षा (Cyber security) और फ्रॉड को लेकर चिंता जताते हुए लोगों को जागरूक रहने के लिए कहा, कि लोगों को फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और डिजिटल पेमेंट पर नजर रखनी चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने लोगों को साइबर सुरक्षा से बचाने के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (GSMA) समेत दुनिया के टेलीकॉम और स्टेक होल्डर्स के साथ की आवश्यकता है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त बनाने का कार्य करेगा।
टेलीकॉम(Telecom) क्षेत्र की पॉलिसी में हुए बड़े बदलाव
प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम सेक्टर में रिफॉर्म के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में इस क्षेत्र में बदलाव हुए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने गतिशक्ति संचार पोर्टल और समायोजित सकल राजस्व (AGR) के निपटारे का भी जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टर मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि भारत का फोकस सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग पर शिफ्ट हो गया है, जो भारत के विकास की यात्रा को नए पड़ाव पर लेकर जाएगा।
यह भी पढ़े: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन


