Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट (supreme court) ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। अभिनेता राजपाल यादव का “अता पता लापता” फिल्म के लिए 2010 में लिया गया कर्ज दिन ब दिन उनकी मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। मामले में अभिनेता को सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज की बकाया रकम जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कोर्ट ने सख्त रुख भी अपनाया है।
बुधवार को राजपाल यादव अदालत में पेश होकर बकाया रकम चुकाने के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट पेश किया। वहीं बाकी 85 लाख रुपये के लिए 13 अक्टूबर तक का समय मांगा। साथ ही अभिनेता ने बताया कि बाकी रकम उनकी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर जुटाई जाएगी।
राजपाल यादव फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए कब कितने रुपये लिए-
– साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए राजपाल यादव ने कर्ज लिया था
– फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये लिए थे
– कर्ज की रकम चुकाने के लिए 7 चेक जारी किए गए थे
– सातों चेक करीब 1.05 करोड़ रुपये के थे, जो बाउंस हो गए
– साल 2013 में कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने पर राजपाल को तिहाड़ जेल भेजा गया
– राजपाल को साल 2018 में चेक बाउंस मामले में तीन महीने की फिर सजा सुनाई गई
– फिर जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ मामलों में तीन महीने की सजा बरकरार रखी
– इसके बाद फरवरी 2026 में कोर्ट के आदेश पर राजपाल यादव को जेल में सरेंडर करना पड़ा
– फिर राजपाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
– सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2026 में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आखिरी मौका दिया
– अब बुधवार की सुनवाई में राजपाल यादव ने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया
– बाकी 85 लाख रुपये राजपाल संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाएंगे
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया है कि बार-बार समय देने के बावजूद रकम जमा नहीं की गई है। अब अभिनेता के सामने 13 अक्टूबर तक बाकी 85 लाख रुपये जमा करने की चुनौती है। इसके बाद अदालत उनकी सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आगे सुनवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: Mary Millben on PM Modi’s 25 years: अमेरिकी गायिका ने प्रधानमंत्री को बताया भारत के सपनों की मिसाल
