Ind vs Wi t20: मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना (Ekana) स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जिसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं Ind vs Wi का मुकाबला
मंगलवार को होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले को दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं, लेकिन उनके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए, क्योंकि डीडी फ्री डिश में किसी भी प्रकार का कोई मंथली चार्ज नहीं लगता है, इसलिए यह पूरी तरह मुफ्त है। हालांकि किसी और कंपनी की डिश होने पर दर्शक यह मैच फ्री में नहीं देख सकेंगे।
भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर खेलेंगे।
वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटीन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलती रहेंगी
