महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर Bareilly में वन्य प्राणी सप्ताह (Wildlife Week) की शुरुआत हुई। शहीद चौक पर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वॉकथान का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्षारोपण और 800 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष वन्य प्राणी सप्ताह का संदेश वन्यजीवों के विकास और उनके सुरक्षित आवास पर केंद्रित है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने वन्यजीव कॉरिडोर के संरक्षण को संकल्प बताया। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि सात दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें: Gram Chaupal Aligarh | ईशनपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन…अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
