Asian games 2026: Vithya Ramraj ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य पदक, तोड़ा P. T. Usha का रिकॉर्ड

Asian games 2026, Vithya Ramraj, 400 मीटर

Share This Article

Asian games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत की धाविका विथ्या रामराज (Vithya Ramraj) ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ (Obstacle course racing) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze medal) अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने दिग्गज एथलीट पीटी उषा का दशकों पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National record) भी तोड़ दिया।

40 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटा

कोयंबटूर की रहने वाली 28 वर्षीय विथ्या रामराज ने 54.75 सेकेंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पीटी उषा (P. T. Usha) द्वारा बनाए गए 55.42 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस स्पर्धा में UAE की मरियम करीम ने स्वर्ण (gold medal) और कजाखस्तान की एडेलिना जेम्स ने रजत पदक (silver medal) जीता।

मौजूदा खेलों में विथ्या का दूसरा पदक

विथ्या रामराज का इन एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम का हिस्सा थीं, जिसने रजत पदक जीता था। इसी स्पर्धा में भारत की अनु राघवन ने 55.88 सेकेंड का समय निकालकर पांचवां स्थान हासिल किया।

चक्का फेंक स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उन्होंने 59.88 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका, लेकिन पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Bal mela: AI से काम आसान होता है पर सवाल पूछना सिर्फ किताबें सिखाती हैं- CM Yogi

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This