PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (PM Modi 76th birthday) के अवसर पर गुरुवार को मथुरा (Mathura) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मथुरा प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं की जांच एवं आवश्यक व्यवस्थाएं संभालीं। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें: Budaun में PM Modi के जन्मदिन पर लगा विशाल रक्तदान शिविर, केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया उद्घाटन







